राष्ट्रीय अधिवेशन 2024, नई दिल्ली

National Convention 2024

पिछले सप्ताहों में दुनिया भर के बहाई समुदायों ने अपनी राष्ट्रीय प्रशासनिक परिषदों का चयन किया है जिन्हें राष्ट्रीय आध्यात्मिक सभाओं के नाम से जाना जाता है।

भारत में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान वे प्रतिनिधि (डेलिगेट्स) एकत्रित हुए जिनका चुनाव पूरे देश में पहले जिला या “युनिट” कॉन्वेंशनों के माध्यम से किया गया था। राष्ट्रीय अधिवेशन ने प्रत्येक युनिट से आने वाले प्रतिनिधियों को हर्ष-उल्लास और आध्यात्मिकता से भरे वातावरण में राष्ट्रीय आध्यात्मिक सभा के सदस्यों को चुनने का पवित्र दायित्व निभाने का अवसर प्रदान किया।

निर्वाचन सम्बंधी मूलभूत बहाई प्रक्रियाओं के अनुपालन के बाद, राष्ट्रीय आध्यात्मिक सभा का चुनाव बहाई उपासना मंदिर, नई दिल्ली, में सम्पन्न हुआ। बहाई चुनाव में कोई नामांकन या चुनाव-प्रचार नहीं होता, गुप्त मतपत्रों का प्रयोग किया जाता है, निर्वाचन करने वाले लोग नैतिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक योग्यताओं पर विचार करते हैं, और जिन स्त्री-पुरुषों को सबसे अधिक मत प्राप्त होते हैं वे ही चुने जाते हैं।

इन तीन दिनों के दौरान प्रतिनिधियों के बीच परामर्श-सत्रों का भी संचालन किया गया। उन्होंने स्थानीय, क्षेत्रीय, और राष्ट्रीय स्तरों पर सामाजिक रूपांतरण की दिशा में किए जा रहे बहाई प्रयासों से अंतर्दृष्टियां प्राप्त कीं। इन प्रयासों में वे शैक्षणिक कार्यक्रम भी शामिल हैं जिनका उद्देश्य समुदाय के विकास के लिए क्षमता-निर्माण करना और साथ ही सामाजिक क्रिया एवं सामाजिक परिसंवादों में भाग लेना है।

वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय आध्यात्मिक सभा के सदस्यों के रूप में निम्नांकित मित्रों का चुनाव किया गया है: