bahai india calendar

बहाई कैलेंडर

"प्रत्येक धर्मकाल में एक नया पंचांग (कैलेंडर) अपनाया जाना भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक यथार्थ के बारे में मनुष्य की धारणा को नया रूप देने की ईश्वरीय प्रकटीकरण की शक्ति का प्रतीक है। इसके माध्यम से, पवित्र क्षणों की अलग पहचान होती है, समय और स्पेस के आयाम में मानवजाति के स्थान की पुनर्कल्पना की जाती है, और जीवन की लय-ताल को नए रूप में ढाला जाता है।"

- विश्व न्याय मंदिर

बहाई कैलेंडर, जिसे बदी कैलेंडर के नाम से जाना जाता है, बाब द्वारा आरंभ किया गया था। बहाउल्लाह ने इस कैलेंडर की पुष्टि की और इसे अपनाया, और इसकी शुरुआत उन्होंने 1844 में बाब की घोषणा के वर्ष से निर्धारित की।

चूंकि बहाई युग (जिसे अंग्रेजी में B.E. और हिंदी में बहाई वर्ष कहा जाता है) का समारंभ युगल धर्म-संस्थापक  द्वारा किया गया था, अतः बहाई पवित्र दिवसों में बहाउल्लाह और बाब दोनों के जन्म, घोषणा और स्वर्गारोहण सम्बंधी दिवस शामिल हैं।

इस कैलेंडर में 19 दिनों के 19 महीने होते हैं, जिनमें अतिरिक्त रूप से ‘अधिदिवस’ भी शामिल होते हैं जिन्हें ‘अय्याम-ए-हा’ कहा जाता है। इन अधिदिवसों की संख्या उत्तरी गोलार्ध में वसंत सम्पात के समय के अनुसार अलग-अलग वर्षों में बदलती रहती है।

बाब ने निम्नांकित सूची में दिए गए 19 महीनों में से प्रत्येक का नाम ईश्वर के कुछ गुणों के नाम पर रखा। बहाई नववर्ष (नौरूज़) खगोलीय रूप से निर्धारित है, जो वसंत सम्पात के साथ आता है। सौर पंचांग में पवित्र दिवस निश्चित होते हैं, सिवाय युगल जन्मोत्सवों के –अर्थात बाब का जन्मदिवस और बहाउल्लाह का जन्मदिवस – जो साल-दर-साल बदलते हैं और क्रमशः नौरूज़ के बाद आठवीं अमावस्या के पहले और दूसरे दिन आते हैं।

बहाई कैलेंडर के अनुसार, एक दिन का अर्थ है एक सूर्यास्त से दूसरे सूर्यास्त के बीच की अवधि। अतः, जिस दिन उन्नीस दिवसीय सहभोज, पवित्र दिवस, या अन्य महत्वपूर्ण तिथियों का समारोह मनाया जाता है, वह नीचे दी गई प्रत्येक ग्रेगोरियन कैलेंडर तिथि की पूर्व संध्या पर सूर्यास्त से आरंभ होता है। उदाहरण के लिए, यदि  नवरूज़ 21 मार्च को पड़ता है, तो इसे 20 मार्च के सूर्यास्त से 21 मार्च के सूर्यास्त तक चिह्नित किया जाता है।

बहाई कैलेंडर वर्ष १८३ B.E. · २०२६–२७

उन्नीस बहाई मास
मास का आरम्भअधिदिवसपवित्र दिवस
१ बहाआभा
२१ मार्च २०२६
१ जलालमहिमा
९ अप्रैल २०२६
१ जमालसौन्दर्य
२८ अप्रैल २०२६
१ अज़मतभव्यता
१७ मई २०२६
१ नूरप्रकाश
५ जून २०२६
१ रहमतदयालुता
२४ जून २०२६
१ कलीमतशब्द
१३ जुलाई २०२६
१ कमालपूर्णता
१ अगस्त २०२६
१ आस्मानाम
२० अगस्त २०२६
१०१ इज्जतसामर्थ्य
८ सितंबर २०२६
१११ मशीयतइच्छा
२७ सितंबर २०२६
१२१ इल्मज्ञान
१६ अक्टूबर २०२६
१३१ कुदरतशक्ति
४ नवंबर २०२६
१४१ कौलवाणी
२३ नवंबर २०२६
१५१ मसाइलप्रश्न
१२ दिसंबर २०२६
१६१ शराफसम्मान
३१ दिसंबर २०२६
१७१ सुल्तानसंप्रभुता
१९ जनवरी २०२७
१८१ मुल्कसाम्राज्य
७ फ़रवरी २०२७
अय्याम-ए-हाअधिदिवस
२६ फ़रवरी २०२७–१ मार्च २०२७
१९१ अलाउच्चता
२ मार्च २०२७
बहाई पवित्र दिवस१८३ B.E.
नवरूज़
२१ मार्च २०२६
रिज़वान का पहला दिन
२१ अप्रैल २०२६
रिज़वान का नौवां दिन
२९ अप्रैल २०२६
रिज़वान का बारहवां दिन
२ मई २०२६
बाब की घोषणा
२४ मई २०२६
बहाउल्लाह का स्वर्गारोहण
२९ मई २०२६
बाब की शहादत
१० जुलाई २०२६
बाब का जन्मदिवस
१० नवंबर २०२६
बहाउल्लाह का जन्मदिवस
११ नवंबर २०२६
महत्वपूर्ण तिथियां१८३ B.E.
संविदा दिवस
२६ नवंबर २०२६
अब्दुल-बहा का निधन
२८ नवंबर २०२६
बहाई उपवास
२–२० मार्च २०२७