भारतीय बहाई समुदाय के ऑफिस ऑफ़ पब्लिक अफेयर्स ने 12 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रोल ऑफ़ युथ इन सोशल ट्रांसफॉर्मेशन’ यानी सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह समझना और बताना था कि युवा समाज को बेहतर बनाने में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े वक्ता शामिल हुए, जैसे दिल्ली महिला आयोग की सदस्य और बाल अधिकार कार्यकर्ता फिरदौस खान; सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सुमीत अंकुर सिंह; लर्निंग बाय लोकल्स के संस्थापक प्रदीप कुमार; और ऑर्गनाइज़ेशन फॉर प्रमोटिंग एजुकेशन एंड डेवलपमेंट की निर्देशिका पूजा तिवारी।
सभी वक्ताओं ने बताया कि कैसे युवा अपनी ऊर्जा, रचनात्मकता और हिम्मत से समाज में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने शिक्षा, मेंटरशिप और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि वे नकारात्मक चीजों से बचकर समाज में सकारात्मक बदलाव कर सकें।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सरकारी संस्थाएं, गैर-सरकारी संस्थाएं और समुदाय मिलकर ऐसा माहौल बना सकते हैं, जहां युवा अपनी पूरी क्षमता के साथ समाज को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जा सकें।


