नौरुज़ का उल्लासपूर्ण समारोह

Naw-Ruz-photo

20 मार्च को भारत के बहाइयों ने दुनिया भर के अपने बहाई बंधुओं के साथ मिलकर बहाई नववर्ष – नौरुज़ – का समारोह मनाया। उल्लेखनीय है कि बहाई नववर्ष (नौरुज़) बसन्त-सम्पात के समय मनाया जाता है। 

नौरुज़ के साथ ही विश्व भर के बहाइयों द्वारा मनाए जाने वाले वार्षिक उन्नीस दिवसीय सहभोज का समापन होता है और यह एक नूतन वर्ष के आरंभ होने का सूचक है। बहाई समुदाय के लिए यह आध्यात्मिक नवीकरण और एकता का उल्लासपूर्ण उत्सव है।

भारत में यह उत्सव घरों में और गांवों, कस्बों और शहरों के सामुदायिक केन्द्रों में सम्पन्न हुआ जहां हजारों की संख्या में लोगों ने प्रार्थना, उपासना और स्थानीय संस्कृतियों के पुटों के साथ कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगारंग समारोहों का आयोजन किया।